ISRO ने रचा नया कीर्तिमान, बना डाला Next Generation Rocket!

ISRO ने देश के लिए एक ताकतवर रॉकेट तैयार कर लिया है, जिसे नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल या NGLV नाम दिया गया है. ये हैवी लिफ्ट रॉकेट दशकों से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की रीढ़ की हड्डी रहे PSLV रॉकेट की जगह लेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

ISRO's NGLV: अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत एक नया मुकाम हासिल करने की राह पर है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने देश के लिए एक ताकतवर रॉकेट को तैयार कर लिया है, जिसे नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल या NGLV नाम दिया गया है. ये हैवी लिफ्ट रॉकेट दशकों से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की रीढ़ की हड्डी रहे PSLV रॉकेट की जगह लेगा. NGLV रॉकेट तीन स्टेज वाला होगा और इसकी खासियत है कि ये 10 टन वजन तक के उपग्रहों को जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट या GTO तक पहुंचा सकेगा. इसका मतलब है कि अब ISRO पहले से कहीं ज्यादा भारी और ताकतवर सैटेलाइट अंतरिक्ष की यात्रा पर भेज सकेगा. ये सैटेलाइट न सिर्फ पृथ्वी की तस्वीरें भेजने का काम करेंगे, बल्कि दूरसंचार, मौसम फोरकास्टिंग और कई अन्य अहम क्षेत्रों में भी अहम भूमिका निभाएंगे.