हज भेजने के नाम पर 116 लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

Indore Crime News: 6 महीने पहले हज भेजने के नाम पर इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 116 से अधिक लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने आरोपी को 6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Indore Crime News: 6 महीने पहले हज भेजने के नाम पर इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 116 से अधिक लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने आरोपी को 6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा है. पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे आरोपी अब्दुल मलिक को सारंगपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही चंदननगर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए इंदौर लेकर पहुंची है. जहां उससे काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है.