अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग पड़ी भारी, ASI रंजना खांडे बर्खास्त, TI हाकम सिंह को 2 साल बाद मिला इंसाफ

टीआई हाकम सिंह पवार को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाली एएसआई रंजना खांडे को दो साल बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. टीआई ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर इंदौर कंट्रोल रूम के बाहर एएसआई पर गोली चलाने के बाद खुदकुशी कर ली थी.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में दो साल बाद हुआ इंसाफ
मध्य प्रदेश में दो साल बाद हुआ इंसाफ
google news

साल 2022 में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर घटी एक सनसनीखेज घटना का दुखद अंत हुआ है. यह मामला प्रेम-प्रसंग, ब्लैकमेलिंग और लालच की एक ऐसी कहानी थी जिसने पुलिस की छवि को धूमिल कर दिया. इस मामले में शामिल महिला एएसआई रंजना खांडे को अब सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.