मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस के सामने कपड़े उतारकर लड़की ने काटा बवाल, वीडियो वायरल

कटनी के एक ढाबे पर नशे में धुत युवतियों ने पुलिस के सामने हंगामा किया और गालियां देते हुए कपड़े उतारने की धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

एमपी के कटनी का वीडियो वायरल
एमपी के कटनी का वीडियो वायरल
Google CTA

कटनी (मध्य प्रदेश) के माधवनगर इलाके में एक ढाबे पर हंगामा कर रही दो लड़कियों और कुछ लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. दरअसल, ये पूरी घटना मैगी पॉइंट नाम के एक ढाबे की है, जहां कुछ लड़के देर रात पहुंचे और शराब के नशे में जमकर बवाल मचाया. पहले ढाबे के स्टाफ से बहसबाजी हुई और मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा.