Charchit Chehra: सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही 25 साल की पायल गेमिंग, क्या है वायरल वीडियो की असलियत?

Charchit Chehra: सोशल मीडिया पर 25 साल की पायल गेमिंग को लेकर वायरल हो रहे कथित MMS वीडियो ने हलचल मचा दी है. Payal Gaming ने साफ किया है कि वायरल वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है और उनके नाम व चेहरे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानें वायरल वीडियो की सच्चाई, पायल का बयान, उनकी करियर से नेटवर्थ तक पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Payal Gaming controversy
पायल धरे ने वायरल वीडियो को बताया फेक(तस्वीर- सोशल मीडिया)
google news

दुनिया की नजरों में पायल धरे की पहचान पायल गेमिंग की है. देश में गेमिंग क्रिएटर्स की दुनिया में पायल का बहुत बड़ा नाम है. ऐसा क्यों ना हो क्योंकि उन्होंने कम उम्र में अपनी अच्छी-खासी पहचान बना ली है. उनके दो यूट्यूब चैनल्स पर 5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर करीब 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग ऐसे नहीं बनती, बरसों की मेहनत और क्रिएटिविटी की बदौलत पायल धरे ने पायल गेमिंग की पहचान बनाई है. हालांकि फिलहाल वो नेगेटिव मामले की वजह से सुर्खियों में आई है. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में आज जानेंगे पायल धरे में जुड़ी जरूरी बातें और कैसे 25 साल की लड़की ने बनाई अपनी पहचान.