MP Weather Update: MP के इन जिलों में बढ़ने वाली है गलन, मौसम विभाग ने जारी किया 10 फरवरी का बड़ा अलर्ट!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 10 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ेगा जिससे ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, सुबह और देर रात ग्वालियर-चंबल जैसे इलाकों में घना कोहरा और हल्की गलन बरकरार रहने का अनुमान है.

MP weather
MP weather
social share
google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. मौसम विभाग और हालिया रिपोर्ट के अनुसार 10 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह और रात के समय अभी भी ठंड का असर बरकरार रहेगा. 

राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे इंदौर में 27.9 डिग्री, जबलपुर में 25.8 डिग्री और ग्वालियर में 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है. 

क्षेत्रों की बात करें तो खंडवा और खरगोन जैसे जिलों में पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे वहां दिन के समय गर्मी का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है. इसके विपरीत, पचमढ़ी और रीवा जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम रहने के कारण सुबह के वक्त काफी ठंड महसूस की जा रही है. 

यह भी पढ़ें...

कोहरे और धुंध का अलर्ट

10 फरवरी की अलसुबह और देर रात को मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. विशेष रूप से ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और चंबल संभाग के जिलों में विजिबिलिटी कम रह सकती है. रीवा और सागर संभाग के जिलों में भी सुबह के वक्त धुंध छाई रहेगी. 

क्या होगी बारिश?

राहत की बात यह है कि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा और दिन के समय आसमान साफ रहने से अच्छी धूप खिलेगी. किसानों के लिए यह मौसम फसलों की कटाई और सुखाने के लिहाज से अनुकूल बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: सीधी में बीच सड़क 'महाभारत', शख्स ने महिला को डंडे से पीटा तो महिला ने चप्पलों से कर दी धुनाई; वीडियो वायरल

    follow on google news