'DGP साहब, पुलिस को इतना मत बेचो...', कांस्टेबल ने मौत से पहले खोला भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा; नीमच पुलिस में हड़कंप

MP Police News: मध्य प्रदेश के नीमच में कांस्टेबल होशियार सिंह अहीर की आत्महत्या के बाद पुलिस विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों की प्रताड़ना के आरोपों से हड़कंप मच गया है. डीजीपी के नाम लिखे सुसाइड नोट में ड्यूटी लगाने में रिश्वत, पुलिस लाइन में अनियमितता और प्रशासनिक दबाव जैसे गंभीर मुद्दों का खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Neemuch Police Suicide Case
कांस्टेबल ने मौत से पहले खोला भ्रष्टाचार का खेल
google news

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक कांस्टेबल की आत्महत्या ने पूरे पुलिस विभाग और शासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरक्षक होशियार सिंह अहीर ने मौत को गले लगाने से पहले डीजीपी के नाम एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की प्रताड़ना का ऐसा खुलासा किया है जिससे हड़कंप मच गया है. आइए जानते है पूरा मामला.