डॉ अंबेडकर के अपमान केस में एडवोकेट अनिल मिश्रा को राहत, हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल!

मध्य प्रदेश ग्वालियर अंबेडकर अपमान केस में हाईकोर्ट ने अनिल मिश्रा गिरफ्तारी असंवैधानिक बताकर एक लाख मुचलके पर जमानत दी, अदालत ने पुलिस प्रक्रिया एफआईआर टाइमिंग और सुरक्षा लापरवाही पर कड़ी टिप्पणी कर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है.

ADVERTISEMENT

Gwalior Anil Mishra Case
Gwalior Anil Mishra Case
google news

Gwalior Anil Mishra Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान से उपजा विवाद अब कानूनी गलियारों में एक नई चर्चा का विषय बन गया है. इस मामले में गिरफ्तार हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एक ऐसा फैसला सुनाया है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है.