अंकिता भंडारी केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! हटानी होगी BJP नेता दुष्यंत कुमार गौतम के नाम वाली पोस्ट
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी बताकर नाम उछाले जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने BJP नेता दुष्यंत कुमार गौतम को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने AAP, कांग्रेस और अन्य पक्षों को सोशल मीडिया से सभी पोस्ट हटाने का आदेश दिया. इसके साथ ही मामले में दुष्यंत गौतम को वीआईपी बताने वाला कंटेंट डालने पर रोक लगा दी.
ADVERTISEMENT

Ankita Bhandari Case
Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में नाम उछाले जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और अन्य संबंधित पक्षों को सोशल मीडिया से सभी कथित पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है. अदालत ने सभी पक्षकारो को दुष्यंत कुमार गौतम का नाम लेकर या उन्हें अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के तौर पर दिखाने जाने वाले ऐसे किसी भी कंटेंट के पोस्ट करने पर रोक लगा दी है.