उत्तर प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को किया निरस्त, जानें ऐसा क्या हुआ कि लेना पड़ा फैसला?
UP Assistant Professor exam cancelled: उत्तर प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का बड़ा फैसला लिया है. परीक्षा में सॉल्वर गैंग, फर्जी प्रश्नपत्र, अवैध धन वसूली और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों के पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. STF की जांच में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोपनीय जांच के बाद परीक्षा की शुचिता भंग होने की पुष्टि हुई.
ADVERTISEMENT

UP Assistant Professor exam cancelled
उत्तर प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह भर्ती परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है. इस परीक्षा को लेकर कराई गई जांच में सामने आया कि परीक्षा में सॉल्वर गैंग, अवैध धन वसूली और प्रश्नपत्र लीक जैसे गंभीर अनियमितताएं हुई थीं. मामले की जानकारी यूपी एसटीएफ को पहले ही मिल चुकी थी. एसटीएफ की कार्रवाई में महबूब अली, वैभव पाल और विशाल पाल को गिरफ्तार किया गया है. जांच में स्पष्ट संकेत मिले कि परीक्षा की शुचिता भंग हुई है. आरोप है कि फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली गई.