Guna Lok Sabha Seat Voting: गुना में कैसा है हवा का रुख, सिंधिया बचा पाएंगे अपनी साख? वोटिंग प्रतिशत ने कर दिया साफ!

MP Loksabha Election 2024: गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव से है. सिंधिया और राव परिवार की अदावत काफी पुरानी है. वोटिंग प्रतिशत से साफ दिखाई दे रहा है कि गुना की जनता में जबरदस्त उत्साह है. यहां कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Guna Loksabha Seat: गुना लोकसभा सीट पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं. दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) गुना से चुनावी मैदान में हैं. गुना सिंधिया का गढ़ कहा जाता है, लेकिन 2019 में इसी सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हार गए थे. यही वजह है कि सिंधिया ने इस बार चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है.