Jabalpur Crime: जबलपुर में पिता-बेटे की हत्या से सनसनी, फ्रिज में मिली 8 साल के बेटे की लाश, बेटी गायब

जबलपुर शहर में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड की जानकारी सामने आई. रेलवे कर्मचारी और उसके 8 साल के पुत्र की हत्या से सनसनी फैल गई है.

ADVERTISEMENT

जबलपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई.
जबलपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई.
google news

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड की जानकारी सामने आई. रेलवे कर्मचारी और उसके 8 साल के पुत्र की हत्या कर दी गई और हत्यारे ने जहां पिता की हत्या कर शव को सोफे पर छोड़ दिया. वहीं 8 साल के मासूम के शव को फ्रिज में रख दिया था. इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि परिवार की 14 साल की नाबालिग किशोरी घर से गायब थी, इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब रेलवे कर्मचारी की गायब हुई बेटी के मोबाइल से रिश्तेदारों को वॉइस मैसेज भेजकर उन्हें हत्या की जानकारी दी.जबलपुर की सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कालोनी में रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, राजकुमार एक बेटी 14 वर्षीय काव्या और 8 साल के बेटे तनिष्क के साथ रहते थे. मई 2023 में उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक बीते साल सितंबर में राजकुमार की नाबालिग बेटी की तरफ से पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने धारा 363 का मुकदमा दर्ज कर मुकुल को जेल भेज दिया था.