MP में दूसरे चरण में 6 सीटों पर होगी वोटिंग, जानें कहां किससे मुकाबला? कौन सबसे अमीर प्रत्याशी?

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर कुल 80 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. खजुराहो सीट पर BJP उम्मीदवार और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा का मुकाबला फॉरवर्ड ब्लॉक के राजा भैया प्रजापति से है.

ADVERTISEMENT

madhya pradesh Lok Sabha Elections 2024 Phase two
madhya pradesh Lok Sabha Elections 2024 Phase two
google news

MP Second phase Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (madhya pradesh Lok Sabha Elections) चार चरणों में पूरा होगा. इसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है. तो वहीं दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी. यही कारण है कि 24 अप्रैल की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा. निर्धारित समय के अनुसार यहां सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है. चुनाव में लगी कर्मचारियों को 25 अप्रैल को चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी.