NSUI नेता रवि परमार के बचाव में उतरी कांग्रेस, दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार को घेरा

MP POLITICAL NEWS: भोपाल में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में व्याप्त गड़बड़ियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. यह धरना चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने धरना स्थल से एनएसयूआई नेता रवि परमार की गिरफ्तारी कर ली थी. रात भर […]

ADVERTISEMENT

mp political news mp news mp congress BJP NSUI
mp political news mp news mp congress BJP NSUI
google news

MP POLITICAL NEWS: भोपाल में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में व्याप्त गड़बड़ियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. यह धरना चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने धरना स्थल से एनएसयूआई नेता रवि परमार की गिरफ्तारी कर ली थी. रात भर एनएसयूआई के नेता कैंडल मार्च निकालकर इस गिरफ्तारी का विरोध जताते रहे. वहीं दूसरी तरफ एनएसयूआई नेता के बचाव में अब एमपी कांग्रेस भी उतर आई है. एमपी कांग्रेस के लगभग सभी दिग्गज नेताओं ने इस मामले में टि्वट कर बीजेपी सरकार की खिंचाई की. एमपी कांग्रेस के ऑफिशियल टि्वटर पेज से भी टि्वट कर एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी पर विरोध जताया गया है.