Bihar Weather Update: बिहार में अभी और बढ़ेगी ठंड! पछुआ हवाओं की वजह से गिरा न्यूनतम तापमान, जानें 6 दिसंबर के मौसम का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड एक बार फिर तेज होने वाली है. पछुआ हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और कई जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 6 दिसंबर को राज्य में 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी.

Bihar weather update
Bihar weather update 6 December
social share
google news

बिहार में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों की तरह ही आज भी राज्य में ठिठुरन वाली ठंड पडे़गी और यह लगातार बढ़ेगी. साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवा भी चलेगी जिससे की न्यूनतन तापमान गिरेगा और लोगों को ठंड लगेगी. वहीं कोहरे की स्थिति दिन-प्रति-दिन बढ़ते जा रही है और सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिन तक यह ट्रेंड जारी रहेगा.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा राज्य का मौसम?

पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ी. हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहा और कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है. तापमान की बात करें तो राज्य में लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे की दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटों में मोतिहारी 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा. जबकि औरंगाबाद में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज यानी 6 दिसंबर के मौसम की बात करें तो एक बार फिर राज्य में 10 से 15 किलोमीटर के रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती है, जिससे की एक बार फिर ठंड बढ़ेगी. वहीं राज्य के कुछ इलाकों में हल्की धूप देखने को भी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस(सबसे ज्यादा ठंड)

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों के मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे की रात और सुबह के वक्त ठंड बढ़ेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असम और मेघालय से सटे पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका (ट्रफ) सक्रिय दिखाई दे रही है. इसी के साथ उत्तर पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ भी मौजूद है, हालांकि इसका बिहार में बारिश के रूप में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है.

यह खबर भी पढ़ें: क्या है शबनम कांड जिसका जिक्र करते हुए तेज प्रताप ने पूर्व IPS अमिताभ दास को घेरा

    follow on google news