Chhattisgarh: स्लीपर कोच में मिलेंगे चादर और तकिए, चेन्नई के बाद अब रायपुर रेलवे डिवीजन भी कर रहा तैयारी

रायपुर रेल मंडल स्लीपर क्लास में बेडरोल सर्विस शुरू करने की तैयारी में है जहां चादर और तकिया एक्स्ट्रा शुल्क लेकर मुहैया कराए जाएंगे. शुरुआत में यह सुविधा 10 ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू होगी और सफलता पर अन्य ट्रेनों में भी बढ़ाई जा सकती है.

ADVERTISEMENT

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर
Google CTA

अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अब तक केवल AC कोच के यात्रियों को मिलने वाली बेडरोल सर्विस जल्द ही स्लीपर क्लास में भी शुरू हो सकती है. दरअसल दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तरह अब रायपुर रेल मंडल भी इस सुविधा को लागू करने की तैयारी में है. इसके लिए दोनों मंडलों के अधिकारी मिलकर प्लानिंग और ऑपरेशन को लेकर चर्चा कर रहे हैं.