'जेवर चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा'! भरतपुर से ज्वेलर का ऑडियो वायरल, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Bharatpur crime news: भरतपुर में कर्ज के बदले गिरवी रखे जेवर लौटाने के नाम पर महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ज्वेलर का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है. जानिए भरतपुर ज्वेलर ऑडियो वायरल केस की पूरी कहानी.

Bharatpur crime news
भरतपुर न्यूज
social share
google news

राजस्थान के भरतपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक ज्वेलर (साहूकार) ने कर्ज के बदले गिरवी रखे जेवर लौटाने के लिए महिला के सामने शारीरिक संबंध बनाने की घिनौनी शर्त रख दी. आरोपी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला पर दबाव बनाता सुनाई दे रहा है. आइए जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

क्या है पूरा मामला?

मामला भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी घरेलू जरूरतों के लिए पड़ोस में रहने वाले ज्वेलर जगबीर शर्मा (45 वर्ष) से ₹75,000 उधार लिए थे. इसके बदले उसने अपने सोने के जेवर गिरवी रखे थे. महिला का दावा है कि उसने ब्याज सहित ₹90,000 का पूरा कर्ज चुका दिया है.

'जेवर चाहिए तो शारीरिक संबंध बनाने होंगे'

कर्ज चुकाने के बाद जब महिला ने अपने जेवर वापस मांगे, तो साहूकार ने हवस की मांग रख दी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि जगबीर ने फोन पर उससे कहा, 'जेवर चाहिए तो मेरे साथ सोना पड़ेगा.' इतना ही नहीं, आरोपी 13 जनवरी की रात जबरन महिला के घर भी पहुंच गया और दबाव बनाने लगा. पीड़िता के पास इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसमें वह महिला से अश्लील बातें कर रहा है.

यह भी पढ़ें...

ऑडियो में क्या है?

वायरल ऑडियो में साहूकार महिला को प्रलोभन देते हुए कह रहा है कि वह 11-12 बजे जेवर देने आएगा, लेकिन उससे पहले उसे संबंध बनाने होंगे. जब महिला उसे 'अंकल जी' कहकर मना करती है, तब भी वह अपनी जिद पर अड़ा रहता है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है. 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़िता ने मथुरा गेट थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है और एसपी (SP) से भी मुलाकात की है. हालांकि, महिला का आरोप है कि पुलिस उसे आश्वासन तो दे रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़िता का सवाल है कि सबूत और ऑडियो होने के बावजूद आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर क्यों है?

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: फिल्म स्पेशल-26 के अनुपम खेर वाले अंदाज में इनकम टैक्स का छापा, फेक अधिकारी का चौकाने वाला खुलासा, आरोपी लड़ चुका है विधानसभा चुनाव

    follow on google news