राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल में, इस कार्यक्रम में करेंगी शिरकत, जानें मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

रवीशपाल सिंह

President In Bhopal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर आ रही हैं. वे राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रपति मुर्मू करीब 5 घंटे भोपाल में रहेंगी. देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
social share
google news

President In Bhopal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर आ रही हैं. वे राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रपति मुर्मू करीब 5 घंटे भोपाल में रहेंगी.

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित ‘उत्कर्ष-उन्मेष’ उत्सव का शुभारंभ करेंगी. इस कार्यक्रम में कई संस्कृतियों की झलक साथ दिखाई देगी. रवींद्र भवन में राष्ट्रपति के स्वागत में देशभर के 500 से ज्यादा कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देंगे. 

राष्ट्रपति मुर्मू का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

राष्ट्रपति (President) सुबह 11.15 बजे भोपाल पहुंचेंगी और यहां से 11.25 पर रवींद्र भवन पहुचेंगी. यहां वह 12 से 1:30 बजे तक उत्कर्ष उन्मेष फेस्टिवल के उद्घाटन में शामिल होंगी. इसके बाद दोपहर 1.30 बजे राजभवन जाएंगी और राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति राजभवन से शाम 4.15 भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और शाम 4.45 भोपाल से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें...

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति मुर्मू का 20 दिनों में प्रदेश में दूसरा दौरा है. इससे पहले वे ग्लालियर दौरे पर आईं थीं. राष्ट्रपति के भोपाल दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है. एयरपोर्ट से रवींद्र भवन और राजभवन तक का उनका सफर सड़क मार्ग से पूरा होगा लिहाज़ा यहां करीब तीन हज़ार पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. राष्ट्रपति के दौरे के चलते राजधानी भोपाल में कई जगहों के रूट डायवर्ट किए गए हैं.

ऐसी रेहगी यातायात व्यवस्था

रोशनपुरा चैराहे से पॉलिटेक्निक चैराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
वैकल्पिक मार्ग- भारत माता चैराहा, भदभदा चैराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: MP की राजनीतिक दिशा तय करती है ये नदी, चुनाव में कितना असर डालेगा मां नर्मदा फैक्टर, जानें

    follow on google news