'मैं शादी में खुश थी, राज तो मेरा भाई था...', सोनम की जमानत अर्जी से फिर गरमाया मामला, जानें क्या-क्या बोलीं
Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी हैं, जिन पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप है. मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और सोनम की जमानत याचिका के बाद केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
ADVERTISEMENT

सोनम रघुवंशी
MP News: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. इस केस की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम ने शिलॉन्ग कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दाखिल कर दी है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है. जमानत अर्जी सामने आने के बाद न सिर्फ कानूनी बल्कि पारिवारिक और सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.