फ्लैट नंबर 506 में दीपशिखा को मारकर सूटकेस में किसने डाला? आरोपी कपल ने बताई पूरी कहानी, सोसायटी वालों से किया रिक्वेस्ट

Ghaziabad Suitcase Murder: गाजियाबाद के Aura Chimera सोसाइटी के फ्लैट नंबर 506 में मकान मालकिन दीपशिखा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. किराएदार अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने गला घोंटकर हत्या कर शव सूटकेस में छिपाने की बात कबूल की. वायरल वीडियो में आरोपी कपल ने पूरी कहानी बताई और सोसायटी वालों से अपील भी की. जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Flat number 506 murder
आरोपी अजय-आकृति के कबूलनामे का वीडियो वायरल
google news

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबद के Aura Chimera सोसाइटी में हुई मकान मालकिन की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला रखी है. मकान का किराया लेने पहुंची दीपशिखा ने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि जिनको उन्होंने किराए पर अपना घर दिया था, वो ही उनकी जान के दुश्मन बन जाएंगे. किराए को लेकर शुरू हुआ मामूली से विवाद ने खूंखार रूप ले लिया और किराएदारों ने अपनी मकान मालकिन का गला घोंट कर मार दिया. इस मामल में किराएदार अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने खुद ही सारी बातें कबूल ली है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को बचाते हुए नजर आ रहे है. उनके कबूलनामे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पति कहता है कि 'मैंने मारा' तो पत्नी कहती है कि 'नहीं मैं भी तो साथ थी'. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला और अजय-आकृति ने क्या-कुछ बताया.