मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 11 की मौत, गांव वालों ने बताई ये बात

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. पंधाना क्षेत्र के अर्दला गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर बच्चियां और किशोर शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

MP tractor accident
MP tractor accident
Google CTA

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. पंधाना क्षेत्र के अर्दला गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पर असंतुलित होकर तालाब में पलट गई, जिससे 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में मरने वालों में ज्यादातर बच्चियां और किशोर शामिल हैं.