MP: 8.5 लाख बच्चों की फीस चुकाएगी सरकार, CM मोहन यादव करेंगे 489 करोड़ रुपए ट्रांसफर, जानें क्या है ये योजना
Right to Education: 29 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव 8.5 लाख बच्चों की फीस के 489 करोड़ रुपए स्कूलों के खाते में डालेंगे. यह योजना शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लागू है और अब तक लाखों बच्चों को फायदा पहुंचा चुकी है.
ADVERTISEMENT

Right to Education: मध्यप्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का बड़ा फैसला लिया है. दरअसल ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ (RTE) के तहत मध्यप्रदेश के हजारों प्राइवेट स्कूलों में गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई का मौका दिया जा रहा है. इस स्कीम के तहत सरकार इन बच्चों की स्कूल फीस खुद भरेगी.