MP के पाटीदार समाज में गर्ल्स के लिए अजीब फरमान...छोटो कपड़े, सोशल मीडिया पर 'बैन', नहीं मानने पर मिलेगा दंड

धार के पाटीदार समाज ने लड़कियों और महिलाओं के पहनावे, सोशल मीडिया इस्तेमाल और संपत्ति अधिकारों को लेकर सख्त नियम जारी किए हैं. इन नियमों को लेकर अब समाज में महिलाओं की आज़ादी और बराबरी पर सवाल उठने लगे हैं.

ADVERTISEMENT

पाटीदार समाज ने लड़कियों पर लगाए कई प्रतिबंध
पाटीदार समाज ने लड़कियों पर लगाए कई प्रतिबंध
google news

मध्यप्रदेश के धार जिले में पाटीदार समाज ने हाल ही में लड़कियों और महिलाओं को लेकर कुछ नए नियम बनाए हैं, जिन्हें लेकर अब जमकर बहस छिड़ गई है. समाज की ओर वहां के लोगों के लिए एक पोस्टर साझा किया गया है जिसमें महिलाओं के पहनावे से लेकर सोशल मीडिया इस्तेमाल तक की पूरी लिस्ट दी गई है.