अमरवाड़ा उपचुनाव में दिख रहे नेताओं के अनूठे रंग, क्यों खेतों की जुताई और बोवनी करने लगे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज

Amarwara By Polls: अमरवाड़ा विधानसभा का उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरा दम लगा रही हैं. आज शाम को अमरवाड़ा में चुनावी शोरगुल थम जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अमरवाड़ा में आज थम जाएगा चुनावी शोरगुल

point

अमरवाड़ा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों की सभाएं

point

चुनाव प्रचार के दौरान खेतों में नजर आए बीजेपी और कांग्रेस के नेता

Amarwara By Polls: अमरवाड़ा विधानसभा का उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है. दोनों ही पार्टियां इस सीट को जीतने के लिए पूरा दम लगा रही हैं. आज शाम को अमरवाड़ा में चुनावी शोरगुल थम जाएगा. इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता वहां चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं. जनता को रिझाने के लिए नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस दौरान नेताओं के अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं.