MP के हरदा की सड़कों पर उमड़ा क्यों उमड़ा जनसैलाब? करणी सेना के आंदोलन से गरमाई एमपी की राजनीति

हरदा में करणी सेना के बड़े आंदोलन से जबरदस्त भीड़ जुटी है और संगठन 21 मांगों को लेकर सरकार से सीधी बातचीत चाहता है. जनसैलाब को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और इस प्रदर्शन ने मध्य प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में आंदोलन
मध्य प्रदेश में आंदोलन
google news

MP के हरदा में इस वक्त माहौल बिल्कुल बदला हुआ है. सड़कें हों या मैदान, हर तरफ लोगों की भारी भीड़ दिखाई नजर आ रही है. करणी सेना परिवार के बड़े आंदोलन ने पूरे इलाके को चर्चा में ला दिया है. दूर-दराज के गांवों से लोग बसों, ट्रैक्टरों और निजी गाड़ियों से हरदा पहुंचे हैं और अपने झंडे हाथ में लेकर नारे लगाते नजर आ रहे हैं.