भोपाल से दिल्ली जाने पर 16 रुपए देने होंगे ज्यादा, रेलवे ने प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे बढ़ाया किराया
भोपाल से दिल्ली ट्रेन से सफर करने वालों को 26 दिसंबर 2025 से टिकट पर करीब 16 रुपये ज्यादा देने होंगे, क्योंकि रेलवे ने लंबी दूरी के किराए में हल्की बढ़ोतरी की है. हालांकि कम दूरी, लोकल ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट वालों को इस बढ़ोतरी से राहत दी गई है.
ADVERTISEMENT

रेवले का नया नियम
अगर आप भोपाल से दिल्ली ट्रेन से सफर करते हैं तो अब आपकी जेब पर थोड़ा सा अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. भारतीय रेलवे की तरफ से किराए में की गई नई बढ़ोतरी के बाद भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब करीब 16 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे. यह नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू किया जाएगा.