जब मोहन यादव के नाम का ऐलान मुख्यमंत्री के तौर पर हुआ तब क्या कर रहे थे वो, इंडिया टुडे काॅन्क्लेव में बताया
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मोहन यादव ने बताया कि जब उनका नाम मुख्यमंत्री के तौर पर लिया जा रहा था, तब वे क्या कर रहे थे.
ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav speaks at the India Today Conclave 2024. (Photo: India Today)
CM Mohan Yadav: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव ने उन संस्मरणों को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर वे कैसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने. सीएम मोहन यादव ने बताया कि जब बीजेपी की मीटिंग के बाद सभी फोटो सेशल करा रहे थे, तो तीसरी-चौथी पंक्ति की तरफ बैठे मोहन यादव अपने साथ बैठे विधायक के साथ चर्चा कर रहे थे. मोहन यादव बताते हैं कि उस दौरान वे साथी विधायक से चर्चा कर रहे थे कि देखों, किसका चेहरा खिला है.