कौन हैं महेन्द्र सिंह, जिन्हें बीजेपी ने मध्य प्रदेश में दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी?
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रदेश के लिए प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. मध्य प्रदेश में महेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है.
ADVERTISEMENT

MP Loksabha Election 2024: विधानसभा चुनावों में बंपर जीत हासिल करने के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रदेश के लिए प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. मध्य प्रदेश में महेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है. आइए जानते हैं कि वे कौन हैं?
कौन हैं महेंद्र सिंह?
महेंद्र सिंह को संगठन का स्पेशलिस्ट माना जाता है. लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश प्रभारी बनाए गए महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री रहे हैं और काम करने का बड़ा अनुभव है. असम के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सिंह को ही असम राज्य राज्य का प्रभारी बनाया गया था. उन्होंने यहां बीजेपी को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की थी और असम में पहली बार भाजपा सरकार बनी थी. महेंद्र सिंह योगी सरकार में मंत्री रहे हैं, गृहमंत्री अमित शाह से भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं. अब मध्य प्रदेश का प्रभारी बनकर महेंद्र सिंह सुर्खियों में हैं.
सतीश उपाध्याम बने सह प्रभारी
जेपी नड्डा ने सतीश उपाध्याय को भी लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें मध्य प्रदेश में सह प्रभारी बनाया गया है. सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं.
यह भी पढ़ें...
बदले गए जिला अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है. प्रभारी नियुक्त करने से एक दिन पहले भाजपा ने चार जिलों बालाघाट, बुरहानपुर, रतलाम और छतरपुर में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. बालाघाट का अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे, बुरहानपुर का जिला अध्यक्ष मनोज माने, रतलाम का जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर का जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह को बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: Breaking: भाजपा ने महेंद्र सिंह को बनाया MP का लोकसभा चुनाव प्रभारी, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी