महाराष्ट्र में बिन सीएम तय हो गई शपथ ग्रहण की तारीख, सामने आई ये जानकारी

Maharashtra: मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस की एक वजह जातीय समीकरण और सहयोगी दलों को संतुष्ट करना भी है. भाजपा हाईकमान इस पर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. इसी कारण मुंबई से दिल्ली तक लगातार बैठकें हो रही हैं.

ADVERTISEMENT

Devendra Fadnavis, Amit Shah and Eknath Shinde.
देवेन्द्र फडणवीस, अमित शाह और एकनाथ शिंदे
Google CTA

Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ चुकी है. भाजपा सूत्रों के अनुसार, 2 दिसंबर को भाजपा विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे. इसके बाद 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं.