पहलगाम अटैक से कुछ दिन पहले एजेंसियों को मिला था अलर्ट..कैसे रची गई पूरी घटना की साजिश, पता चला!
Pahalgam Attack Planned Revealed: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई. हमले से पहले खुफिया चेतावनी भी मिली थी. पूरी घटना में दक्षिण कश्मीर के दो आतंकियों ने दी मदद की थी, पहलगाम अटैक पर अब तक क्या-क्या पता चला देखिए...
ADVERTISEMENT

Pahalgam Attack Planned Revealed
Pahalgam Attack Planned Revealed: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 25 टूरिस्ट और एक स्थानीय व्यक्ति की जान चली गई. एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, हमले से कुछ दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों को श्रीनगर और आसपास के होटलों में रहने वाले पर्यटकों पर हमले की चेतावनी मिली थी. इसके बावजूद, आतंकियों ने अपनी योजना को अंजाम दे दिया.