देश की राजधानी में लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे - केजरीवाल

दिल्ली में 15 दिनों में 807 लोग लापता, रोजाना औसतन 54 लोग गायब. महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा. अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाते हुए दिल्लीवासियों से सतर्क रहने की अपील की.

NewsTak
अरविंद केजरीवाल.
social share
google news

भाजपा की चार इंजन की सरकार को देश की राजधानी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा की चिंता नहीं है. नतीजन दिल्ली में न सिर्फ अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि बड़ी तादात में लोग गायब भी हो रहे हैं. इनमें महिलाओं और बच्चों की तादात सबसे ज्यादा है. दिल्ली में हर रोज करीब 54 लोगों के गायब होने पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है. मात्र 15 दिनों में 807 लोगों का गायब होना चौपट हो चुकी सुरक्षा व्यवस्था का उदाहरण है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से सर्तक और सावधान रहने की भी अपील की है. 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में सिर्फ 15 दिन में 807 लोग गायब हो गए, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं. ये हालात सामान्य नहीं, बेहद डराने वाले हैं. देश की राजधानी में लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है. दिल्ली में हर स्तर पर भाजपा के पास पूरी ताकत है, फिर भी दिल्ली इतनी असुरक्षित क्यों है?

उधर, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से सावधान रहने की अपील की है. पार्टी ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं, इसमें से ज्यादातर बच्चियां हैं. आपके बच्चों की सुरक्षा करने में सरकार के चारों इंजन फेल हो गए हैं. इसलिए अपना और अपने बच्चों का ध्यान रखें. दिल्ली की कानून व्यवस्था आईसीयू में है. 1 से 15 जनवरी के बीच 807 लोग लापता हुए. हर दिन 54 लोग गायब हुए. दिल्ली से ऐसे भयानक आंकड़े सामने आ रहे लेकिन कानून व्यवस्था का खिलौना बना चुकी भाजपा सो रही है.

यह भी पढ़ें...

पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में हर रोज़ दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, सड़कों पर सरेआम मर्डर करके अपराधी फ़रार हो जाते हैं और दिल्ली पुलिस के बॉस अमित शाह को कोई फर्क नहीं पड़ रहा, चार इंजन की सरकार को ‘चारसौबीसी’ से फुर्सत नहीं और दिल्ली के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं. 

    follow on google news