C-Voter Survey on UGC reform: यूजीसी के नए नियम अपर कास्ट के खिलाफ हैं? सर्वे में लोगों ने क्या माना?

UGC Reforms: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बीच C-Voter स्नैप पोल सामने आया है. 64.8 फीसदी लोगों ने सुधारों को Upper Caste विरोधी बताया है. जानिए कास्ट वाइज लोगों ने इसपर क्या प्रतिक्रिया दी?

ADVERTISEMENT

NewsTak
सी-वोटर ने UGC के नए नियमों पर 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर किया सर्वे.
Google CTA

देश में इस वक्त UGC के नए नियमों पर बहस तेज है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नए नियम लागू कर दिए हैं. इधर गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नए नियमों पर स्टे लगाते हुए फैसला होने तक 2012 की गाइडलाइंस के ही प्रभावी रहने की बात कही है. मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है. इधर C-वोटर ने स्नैप पोल के ताजा नतीजों सामने आ गए हैं. नतीजो की मानें तो देश में करीब 64.8 फीसदी लोगों का मानना है कि UGC सुधार उच्च जातियों के खिलाफ हैं. 46.2 फीसदी लोग ये भी मान रहे हैं कि ये सुधार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदायक साबित होगा.