पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आज दिल्ली में होगी जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक, वक्फ कानून सहित कई अहम मुद्दों पर भी होगी चर्चा

जमीयत उलमा-ए-हिंद 3-4 मई को नई दिल्ली में देशभर से प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दो दिवसीय सम्मेलन करेगा. इस दौरान वक्फ कानून, सांप्रदायिक तनाव और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

देश की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद ने 3 और 4 मई को दो दिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन और कार्यसमिति (वर्किंग कमेटी) की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है. यह सम्मेलन नई दिल्ली में जमीयत के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी की अध्यक्षता में होगा, जिसमें देशभर से संगठन के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे.