नेपाल में नया सवेरा, PM सुशीला कार्की के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार, भारत ने जारी किया ये बयान! 

Nepal Interim Government: नेपाल में राजनीतिक अनिश्चितता के बाद, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार बनी है. भारत ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Nepal Interim Government: नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है. पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने शुक्रवार देर रात अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. भारत ने सुशीला कार्की के नेतृत्व में गठित नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया है. भारत ने इस कदम को शांति और स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है.