रूस से तेल खरीदने पर भड़के ट्रंप, भारत पर भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने का आरोप लगाया है. अब इसे लेकर ट्रंप एक बार फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है.

ADVERTISEMENT

Despite Trump's barbs, India and the US are negotiating a trade deal. (Image generated by AI)
भारत को ट्रंप की नई धमकी
google news

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदकर उससे मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने दावा किया कि भारत, रूस से कच्चा तेल खरीदकर उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन में हो रही मानवीय त्रासदी काे लेकर भारत पर उदासीन रहने का भी आरोप लगाया.