UGC के दो नए नियम क्या हैं, जिनसे मच रहा बवाल? जानिए इससे किसे फायदा और किसे नुकसान

UGC ने जातिगत भेदभाव रोकने के लिए दो नए नियम लागू किए हैं. जिनमें भेदभाव की साफ परिभाषा और हर कॉलेज में Equal Opportunity Centre बनाना अनिवार्य किया गया है.

ADVERTISEMENT

UGC
UGC
Google CTA

देश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाले छात्रों के बीच इन दिनों UGC के नए नियमों को लेकर जबरदस्त बहस चल रही है. 13 जनवरी 2026 से लागू हुए ये नियम जाति-आधारित भेदभाव को रोकने के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर विरोध भी तेज है. कई लोग इन्हें UGC का 'ब्लैक लॉ' बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर RollbackUGC ट्रेंड कर रहा है. तो विस्तार से समझते हैं कि क्या है ये पूरा मामला और क्यों इस नए नियम का हो रहा है विरोध