हिमंत के बाद अब ममता सरकार भी डाल रही राहुल की यात्रा में बाधा? सिलीगुड़ी में क्या हुआ, जानिए

पिछले दिनों यात्रा जब असम में थी, तो वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच भिड़ंत देखी गई. राहुल गांधी के खिलाफ तो असम में केस भी हुआ और हिमंत ने चुनाव बाद उन्हें गिरफ्तार करने की बात तक कह दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bharat Jodo Nyay Yatra: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस(TMC) एकबार फिर से आमने-सामने है. इस बार के टकराव की वजह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA)अलायंस में सीटों का बंटवारा नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं. राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले हुए हैं. पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 25 जनवरी को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है. पिछले दिनों यात्रा जब असम में थी, तो वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच भिड़ंत देखी गई. राहुल गांधी के खिलाफ तो असम में केस भी हुआ और हिमंत ने चुनाव बाद उन्हें गिरफ्तार करने की बात तक कह दी. अब यात्रा के बंगाल में घुसते ही एक नया मामला सामने आ गया है. प्रदेश प्रशासन ने सिलीगुड़ी में होने वाली राहुल की सभा को इजाजत देने से इनकार कर दिया है.