चाचा शरद पवार के गढ़ बारामती में भारी पड़ गए अजित! पंचायत चुनाव के नतीजे INDIA पर भारी?
बारामती में अजित गुट की NCP ने 32 ग्राम पंचायतों में से 30 पर जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप कर दिया है. ये भी दावा किया जा रहा है कि शरद पवार को इन सीटों पर कैंडिडेट्स तक नहीं मिले.
ADVERTISEMENT

Sharad Pawar, Ajit Pawar
News Tak: महाराष्ट्र में 2359 ग्राम पंचायतों और 130 सरपंच के पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान हुए. इसकी मतगणना सोमवार से चल रही है. अबतक के नतीजों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर अलग होने वाले अजित पवार भारी पड़ते दिखे हैं. अजित पवार ने NCP प्रमुख शरद पवार के गढ़ में ही उनका सूपाड़ा साफ कर दिया है. शिवसेना(शिंदे गुट), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और NCP के अजित पवार गुट वाले महायुति गठबंधन ने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है. वैसे यह भी जान लीजिए कि पंचायत चुनाव किसी पार्टी के चिन्ह पर नहीं लड़े जाते, लेकिन उम्मीदवार जरूर पार्टी समर्थित होते हैं.