महाराष्ट्र में टूट गया बीजेपी का गठबंधन, कांग्रेस-AIMIM से हाथ मिलाने की बात पर भड़के सीएम फडणवीस
Maharashtra Politics: अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा-कांग्रेस और अकोट नगर परिषद में भाजपा-AIMIM गठबंधन की खबरों ने सियासी पारा बढ़ा दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया. सीएम फडणवीस ने साफ कहा कि इन स्थानीय गठबंधनों को पार्टी की सीनियर लीडरशिप की कोई मंजूरी नहीं थी और यह पार्टी नियमों का उल्लंघन है. वहीं कांग्रेस ने भी कार्रवाई करते हुए अंबरनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया.
ADVERTISEMENT

भाजपा का कांग्रेस-AIMIM से टूटा गठबंधन
महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा-कांग्रेस का गठबंधन और अकोट नगर परिषद में भाजपा-AIMIM के गठबंधन ने राजनीतिक पारा हाई कर दिया था. लेकिन मामला जैसे ही बढ़ा तो इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एंट्री हुई और उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताई है. सीएम फडणवीस ने अकोट और अंबरनाथ, दोनों ही जगहों को लेकर साफ किया है कि ऐसी किसी बात को पार्टी के सीनियर लीडरशिप की मंजूरी नहीं मिली है और यह पार्टी के नियमों का उल्लंघन करती है. उधर कांग्रेस पार्टी ने अंबरनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को बीजेपी के साथ स्थानीय लेवल पर गठबंधन करने के लिए सस्पेंड कर दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
