अंबाती रायडू ने पॉलिटिक्स में दिखाई दिए क्रिकेट वाली स्किल! जगन मोहन से गेम कर पवन कल्याण संग आए
अंबाती रायडू ने कभी इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ी, कभी आईपीएल. अब राजनीति छोड़कर फिर से क्रिकेट की दुनिया में वापसी की है. रायडू टीम इंडिया में तो नहीं है, लेकिन क्रिकेट करियर फिर चल निकला है.
ADVERTISEMENT

Ambati Rayudu
Ambati Rayudu: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू के लिए राजनीति में एंट्री का इससे बढ़िया मौका और कुछ हो नहीं सकता. अंबाती रायडू आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं. आंध्र प्रदेश में आनेवाले दिनों में लोकसभा के साथ ही विधानसभा का चुनाव होने वाला है. क्रिकेट की पिच छोड़ने के बाद अंबाती रायडू ने अब सियासत की पिच पर किस्मत आजमाने की सोची है. पहली ही बॉल पर चौका मारते हुए उन्होंने प्रदेश की सबसे मजबूत पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ज्वाइन किया. 28 दिसंबर को सीएम जगन मोहन रेड्डी ने खुद रायडू को पार्टी ज्वाइन कराया था, लेकिन 10 दिन में ही अंबाती रायडू ने मैच पलट दिया.