राजस्थान चुनाव: चेहरे पर रूमाल बांध आया फलोदी सट्टा बाजार का सटोरिया और अंदर की बात बता गया
राजस्थान चुनाव के लिए गुरुवार शाम 6 बजे के बाद से चुनाव प्रचार थम गया है. राजस्थान में 25 नवंबर को 200 में से 199 सीटों के लिए वोटिंग होगी.
ADVERTISEMENT

राजस्थान चुनाव: चेहरे पर रूमाल बांध आया फलोदी सट्टा बाजार का सटोरिया और अंदर की बात बता गया
Rajasthan election news: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम 6 बजे के बाद से चुनाव प्रचार थम गया है. राजस्थान में 25 नवंबर को 200 में से 199 सीटों के लिए वोटिंग होगी. इस बार 1863 उम्मीदवार मैदान में हैं. राजस्थान में अब कोई जुलूस या जनसभा वोटिंग तक देखने को नहीं मिलेगी. इस बीच अब लोग चर्चा इस बात की कर रहे हैं कि आखिर राजस्थान में चुनाव कौन जीत रहा है? सबकी अपनी कयासबाजी हैं, तो राजस्थान के फलोदी जिले का सट्टा बाजार भी पल-पल बदल रहा है.