दिल्ली कोचिंग सेंटर कांड को राहुल गांधी ने बताया 'सिस्टम की विफलता', बोले-'...सरकारों की जिम्मेदारी है'

IAS coaching centre basement flooded in Delhi: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में IAS कोचिंग सेंटर में हुए कांड को राहुल ने "सिस्टम की सामूहिक विफलता" बताया. नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकारों की जिम्मेदारी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में RAU's नाम के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बाढ़ के कारण मारे गए तीन छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया. राहुल ने इसे "सिस्टम की सामूहिक विफलता" बताया. नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकारों की जिम्मेदारी है.