डॉ. स्वामीनाथन: बंगाल के अकाल को देख खाई देश से भुखमरी दूर करने की कसम और भर दिए अनाज के भंडार

एमएस स्वामीनाथन ने प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा(IPS) की नौकरी को छोड़ कृषि में रिसर्च करने को अपना भविष्य चुना और देश के लिए अनेकों कीर्तिमान किए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Dr. Swaminathan: आज देश की तीन हस्तियों को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. भारत रत्न पाने वालों में से दो शख्स देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव है. वहीं तीसरा नाम इन सबसे अलग एक कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का है. वही डॉ. स्वामीनाथन जिन्हें भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है.