‘नड्डा का फोन आया और बन गए मुख्यमंत्री! BJP में ऐसे नहीं चुनते CM’ , JP नड्डा ने बताया प्रोसेस

पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में तीन में जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां नए मुख्यमंत्रियों का चुनाव कर लिया है. बीजेपी का यह चुनाव काफी चर्चा में है, क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, तीनों ही प्रदेशों में सीएम का नाम चौंकाऊ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

How is the Chief Minister elected in BJP: पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में तीन में जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां नए मुख्यमंत्रियों का चुनाव कर लिया है. बीजेपी का यह चुनाव काफी चर्चा में है, क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, तीनों ही प्रदेशों में सीएम का नाम चौंकाऊ है. मध्य प्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सीएम बने हैं. राजस्थान में तो पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया है. शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया और रमन सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की दावेदारी को नजरअंदाज करने की बात कही जा रही है.