राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटें दे रहा फलौदी का सट्टा बाजार?
सट्टा बाजार के हिसाब से कांग्रेस को ज्यादा मायूस होने की जरूरत नहीं है. अगर राजस्थान फिसला तब भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार का चांस है. मध्य प्रदेश में मुकाबला कांटे का भी हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Betting Market Falodi
Assembly Election 2023: सट्टा बाजार वो नहीं कह रहा है जो सियासी गलियारों में कहा-सुना जा रहा है. बीजेपी वाले कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश(एमपी) और छत्तीसगढ़ जीत जाएंगे. कांग्रेस वाले बोल रहे हैं एमपी, छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान, तेलंगाना तक जीतेंगे. लेकिन राजस्थान के फलोदी के सट्टा बाजार का मिजाज कुछ और ही बता रहा है. न्यूज तक ने फलोदी में सट्टा लगाने वाले सटोरिये से बात की. पहचान बताये बिना सटोरिये ने बता दिया कहां बीजेपी और कहां कांग्रेस का बन रहा है चांस. बड़ी बात ये है कि इस बार सट्टा बड़े जोखिम के साथ लग रहा है. खासकर राजस्थान के मामले में.