Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर पर देशभर में हड़ताल जारी, हो रही CBI जांच की मांग
Kolkata Rape Murder Case: 9 अगस्त की सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. आरोपी ने पहले महिला डॉक्टर की हत्या की, फिर उसके साथ बलात्कार किया था.
ADVERTISEMENT

Doctors and nursing staff protest against the rape and murder of a woman doctor in Kolkata (PTI Photo)
Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या का के विरोध में सोमवार को दिल्ली से लखनऊ तक देशभर में कई जगह रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. इस मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़िता के परिवार से भी मुलाकात की. इस सब के बीच दिल्ली एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने छह मांगें रखी हैं. दिल्ली एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मामले की CBI जांच की मांग की है. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल, MS और सिक्योरिटी इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करने की भी मांग की है.