भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें? योगेंद्र यादव ने की भविष्यवाणी, पीके का रिएक्शन आया सामने
योगेंद्र यादव का मानना है कि बीजेपी इस चुनाव में 260 सीटों से अधिक सीटें अपने नाम कर सकती है, वहीं उनके सहयोगी दल 35-45 सीट जीत सकती है. योगेंद्र यादव की प्रीडिक्शन पर चुनावी सलाहकार प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor- Yogendra Yadav: चुनावी विश्लेषक योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एक भविष्यवाणी की है. योगेंद्र यादव का मानना है कि बीजेपी इस चुनाव में 260 सीटों से अधिक सीटें अपने नाम कर सकती है, वहीं उनके सहयोगी दल 35-45 सीट जीत सकती है. योगेंद्र यादव के आंकड़ों को देखें तो उनमें ये साफ हो रहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों की मदद से तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होगी. योगेंद्र यादव की प्रीडिक्शन पर चुनावी सलाहकार प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं योगेंद्र यादव ने क्या आकलन किया है और प्रशांत किशोर ने उसपर क्या कहा है.