'हमारी सरकार आने पर पीएम और बीजेपी के नेताओं को भेजेंगे जेल', लालू की बेटी मीसा का ऐलान

मीसा भारती ने ऐलान कर दिया कि अगर इंडिया गठबंधन सरकार में आया तो प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी के कई नेता जेल में होंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. बीजेपी और आरजेडी नेता एक दूसरे पर लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं. इसी बीच आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी को लेकर तीखा हमला बोला है जिसको लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है. मीसा भारती ने कहा है आगामी चुनाव में इंडिया ब्लॉक को जीत मिलती है तो पीएम समते सारे बीजेपी नेता जेल के अंदर होंगे. बता दें कि मीसा को राजद ने पटना शहर की लोकसभा पाटलिपुत्र सीट से चुनाव में उतारा है.