एक ही दिन लोकसभा और राज्यसभा से 78 सांसद निलंबित, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र सस्पेंड

संसद शीतकालीन सत्र के 11वें दिन यानी 18 दिसंबर को आज दोनों सदनों से 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. पहले लोकसभा से 33 सांसदों को फिर 45 राज्यसभा सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

लोकसभा और राज्यसभा से 78 सांसद निलंबित
लोकसभा और राज्यसभा से 78 सांसद निलंबित
Google CTA

Suspension of MP’s: संसद शीतकालीन सत्र के 11वें दिन यानी 18 दिसंबर को आज दोनों सदनों से 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. पहले लोकसभा से 33 सांसदों को फिर 45 राज्यसभा सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया है. निष्कासन संसद में सुरक्षा चूक मसले पर सांसदों के हंगामे के कारण हुआ. विपक्षी सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह को इस मसले पर संसद के अंदर बोलना चाहिए. लोकसभा से निष्कासित होने वाले सांसदों में 11 कांग्रेस के हैं, जिसमें सदन के विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 9, द्रविण मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के 9 और 4 अन्य दलों के सांसद शामिल हैं.