मुरादाबाद में जनता से संवाद करने पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा...तभी चली गई बिजली, अब अफसरों पर हो गया बड़ा एक्शन
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई. 10 मिनट की इस तकनीकी चूक ने बिजली विभाग में हड़कंप मचा दिया.
ADVERTISEMENT

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अचानक 10 मिनट के लिए गुल हो गई बिजली.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ऊर्जा मंत्री AK शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अचानक कट हुई बिजली
जनता से संवाद कर रहे थे मंत्री, उसी वक्त के लिए छा गया अंधेरा
लापरवाही पर बिजली विभाग के 5 बड़े अधिकारी को किया गया सस्पेंड
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रविवार को एक कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे थे. इस दौरान कार्यक्रम के बीच अचानक 10 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई. इससे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. इस बड़ी तकनीकी लापरवाही को शासन के बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से बिजली विभाग के पांच बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया.